
मुंबई चा राजा के दर्शन करने पहुंचे रोहित शर्मा का वीडियो वायरल, आखिर क्यों फैंस को नारा लगाने से रोका
मुंबई चा राजा रोहित शर्मा गणेश उत्सव में पहुंचे, जहां फैंस ने उनके समर्थन में नारे लगाए। रोहित ने विनम्रता से उन्हें भगवान गणेश का नाम लेने की अपील की। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।
भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट के मैदान से भले ही दूर हों, लेकिन फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता बिल्कुल कम नहीं हुई है। आईपीएल 2025 के बाद आराम कर रहे रोहित शर्मा इन दिनों मुंबई में गणेश उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस जोर-जोर से “मुंबई चा राजा रोहित शर्मा” के नारे लगा रहे हैं।
लेकिन रोहित ने फैंस से एक खास अपील की। जैसे ही नारे गूंजने लगे, वह कार की सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाते हुए सभी को शांत करने लगे। उन्होंने इशारे से फैंस से कहा कि पूजा के समय भगवान गणेश का नाम लें, किसी इंसान का नहीं। यह नजारा देखकर हर कोई रोहित के इस विनम्र और धार्मिक पक्ष की तारीफ कर रहा है।
पूजा के दौरान भी दिखाई विनम्रता
मुंबई में गणपति उत्सव की एक क्लिप अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसमें फैंस मुंबई चा राजा रोहित शर्मा के नारे लगा रहे हैं। इसके बाद 38 साल के भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित कार की सनरूफ से बाहर निकले। उन्होंने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। इसके अलावा एक और वीडियो वायरल है। इसमें रोहित पूजा कर रहे हैं। इस दौरान भी फैंस नारे लगाने लगते हैं। इस बार रोहित ने सभी को मना कर दिया।
करियर में बड़ा मुकाम हासिल करने की तैयारी
रोहित शर्मा इस वक्त भले ही ब्रेक पर हों, लेकिन आने वाले महीनों में वह बड़े माइलस्टोन के करीब हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में होने वाली वनडे सीरीज में उनके मैदान पर लौटने की संभावना है। इस सीरीज में उतरते ही वह अपने करियर का 500वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। अभी तक दुनिया में केवल 10 क्रिकेटर ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।
इसके अलावा रोहित शर्मा के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने का भी मौका है। 499 मुकाबलों में उन्होंने 19700 रन बनाए हैं। 300 रन बनाते ही वह 20 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 14वें बल्लेबाज बन जाएंगे। एक्टिव खिलाड़ियों में सिर्फ विराट कोहली और जो रूट के नाम ही 20000 से ज्यादा रन हैं।
W88 Sports News




