
UP को मिला नया T20 चैंपियन, Rinku Singh के बिना उनकी टीम बुरी तरह हारी !
लखनऊ की काशी रुद्राज ने यूपी टी20 लीग 2025 का फाइनल 8 विकेट से जीता। मेरठ मैवरिक्स रिंकू सिंह के बिना कमजोर पड़ी। कप्तान करन शर्मा और अभिषेक गोस्वामी की शानदार बल्लेबाज़ी ने जीत तय की।
उत्तर प्रदेश टी20 लीग का तीसरा सीजन एक बार फिर उसी नतीजे पर खत्म हुआ, जैसा पहला सीजन था. शनिवार 6 सितंबर को लखनऊ के भव्य एकाना स्टेडियम में खेले गए फाइनल में काशी रुद्राज ने मेरठ मैवरिक्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से रौंदकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. कप्तान करन शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से खिताब का रास्ता आसान कर दिया.
सिंह के बिना टूटी मेरठ की ताकत
आपको बता दें मेरठ मैवरिक्स लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार टीम के पास अपना सबसे बड़ा हथियार यानी रिंकू सिंह नहीं था, दअसल रिंकू एशिया कप के लिए टीम इंडिया के साथ दुबई में हैं. उनके बिना मेरठ की बैटिंग वैसी धार नहीं दिखा पाई और टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 144 रन ही बना सकी. इस छोटे स्कोर का श्रेय काशी के गेंदबाजों को भी जाता है, खासकर शिवम मावी, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 2 विकेट झटके और मेरठ की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी काशी की ओपनिंग जोड़ी ने शुरुआत से ही मैच को एकतरफा कर दिया. अभिषेक गोस्वामी और करन शर्मा ने 9.4 ओवर में ही 108 रन की धमाकेदार साझेदारी ठोक दी.
अभिषेक और करन का धमाल
कप्तान करन ने मैदान को शोर से गूंजा दिया। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में 65 रन जड़ दिए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल थे. वहीं अभिषेक गोस्वामी भी पीछे नहीं रहे और 61 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 15.4 ओवर में ही जीत दिला दी. खबरों की मानें तो ये यूपी टी20 लीग का तीसरा सीजन था और मेरठ लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची. पहले सीजन में भी उसे काशी ने हराया था, जबकि दूसरे सीजन में मेरठ ने ट्रॉफी जीती थी. अब तीसरे सीजन में फिर वही कहानी दोहराई गई और काशी ने बाज़ी मार ली. ये जीत सिर्फ ट्रॉफी नहीं है, बल्कि करन शर्मा और उनकी टीम का दबदबा साबित करती है. वहीं करन शर्मा ने साबित कर दिया कि वो बड़े मंच पर बड़ा खेल दिखा सकते हैं. जिनकी चर्चा अब सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट के गलियारों में खूब हो रही हैं
W88 Sports News




