
ब्राजील महिला टीम ने जीता अमेरिका फेमिनिना खिताब, बेहद रोमांचक मुकाबले में दी कोलंबिया को मात
ब्राजील की महिला फुटबॉल टीम ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कमबैक करते हुए नौवां कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब अपने नाम कर लिया है। ये मैच काफी रोमांचक रहा है। 39 साल की विश्व की बेस्ट प्लेयर रही मार्टा ने 82वें मिनट में जीत हासिल करके गोल किया और जीत हासिल की।
ब्राजील ने जीता नौवां कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब
कुल 6 बार विश्व की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही मार्टा के शानदार प्रदर्शन की मदद से ब्राजील की महिला फुटबॉल टीम ने नौवां कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच में तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब जीता।
मैच की बात करें, तो रोमांचक मुकाबले में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर मार्टा ने 82वें मिनट में मैदान पर कदम रखा और इंजरी टाइम के छठे मिनट में गोल करके ब्राजील को 3-3 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त समय में भी गोल किया जिससे ब्राजील ने पहली बार मैच में बढ़त बनाई।
फिर लेसी सैंटोस ने 115वें मिनट में गोल करके कोलंबिया को 4-4 की बराबरी पर ला दिया और मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। गोलकीपर लोरेना दा सिल्वा ने शूटआउट में दो पेनल्टी बचाकर ब्राजील को महाद्वीपीय चैंपियनशिप में लगातार पांचवां खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ब्राज़ील ने पिछले पांच फाइनल में चौथी बार कोलंबिया को हराया।
मार्टा कर चुकी हैं 122 गोल
6 बार ओलंपिक और 6 बार वर्ल्ड कप जीत चुकी मार्टा ने ब्राजील की तरफ से 206 मैचों में 122 गोल किए हैं। ब्राजील की तरफ से 45वें मिनट में एंजेलिना अलोंसो और 80वें मिनट में अमांडा गुटिएरेस ने भी गोल किए। कोलंबिया के लिए लिंडा कैसेडो ने 25वें मिनट में, मायरा रामिरेज़ ने 88वें मिनट में और सैंटोस ने गोल किए। ब्राज़ील की डिफेंडर टार्सियाने ने 69वें मिनट में आत्मघाती गोल भी किया।




