SAFC

नस्लभेदी टिप्पणी करने वाले फैन का अंजाम – अदालत का ऐसा फैसला पहले कभी नहीं!

स्पेनिश फुटबॉल में नस्लवाद पर सख्त कार्रवाई, बार्सिलोना अदालत ने एथलेटिक बिलबाओ के स्टार इनाकी विलियम्स पर नस्लभेदी टिप्पणी करने वाले फैन को एक साल जेल और तीन साल स्टेडियम बैन की सजा सुनाई। जुर्माना भी लगाया गया।

स्पेनिश फुटबॉल में नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई को बड़ी जीत मिली है. बार्सिलोना की एक अदालत ने एथलेटिक बिलबाओ के स्टार स्ट्राइकर इनाकी विलियम्स पर नस्लभेदी टिप्पणी करने वाले फैन को एक साल की जेल की सजा सुनाई है. अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया है. यह फैसला जनवरी 2020 की घटना से जुड़ा है, जब आरसीडीई स्टेडियम में विलियम्स को निशाना बनाया गया था.

जेल की सजा लेकिन राहत भी
हालांकि दोषी फैन को जेल में समय नहीं बिताना पड़ेगा. स्पेनिश कानून के तहत, अगर सजा दो साल से कम हो और आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो तो उसे जेल में कैद नहीं किया जाता. फिर भी, इस सजा का असर उसकी जिंदगी पर लंबे समय तक रहेगा.

स्टेडियम में एंट्री पर रोक
अदालत ने फैन पर तीन साल का स्टेडियम बैन भी लगाया है. यानी वह अगले तीन साल तक आरसीडीई फुटबॉल स्टेडियम में एंट्री नहीं कर पाएगा. यह फैसला दर्शाता है कि अब स्पेनिश फुटबॉल नस्लवाद पर कड़ा रुख अपनाने के लिए तैयार है.

ला लिगा का सख्त संदेश
ला लिगा ने इस फैसले का स्वागत किया है और कहा कि यह कदम नस्लभेदी टिप्पणी करने वालों के लिए सबक है. पिछले साल रियल मैड्रिड के विनिसियस जूनियर के मामले में भी तीन फैंस को आठ महीने की सजा दी गई थी. लगातार ऐसे फैसले यह संकेत देते हैं कि फुटबॉल स्टेडियम में नस्लवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इनाकी विलियम्स का सफर
घाना मूल के इनाकी विलियम्स न केवल एथलेटिक बिलबाओ के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं बल्कि उनकी वार्षिक सैलरी 116 करोड़ रुपये है. उनके पास स्पेनिश नागरिकता भी है और वह घाना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं. इस फैसले के बाद विलियम्स को न्याय मिला है और फुटबॉल समुदाय में राहत की भावना है.

W88 Sports News