
सुंदरलैंड की धमाकेदार वापसी. दो गोल से पिछड़कर बोर्नमाउथ को हराया
सुंदरलैंड ने दो गोल से पिछड़ने के बाद 3-2 की शानदार जीत दर्ज की। ब्रॉबे के हेडर ने मैच पलट दिया और टीम ने इस सीजन घर में अपनी अजेय लय और प्रीमियर लीग में चौथे स्थान को बरकरार रखा।
प्रीमियर लीग 2025-26 के मैचडे 13 में सुंदरलैंड ने वो कर दिखाया जिसे देखकर फैंस रोमांच से झूम उठे. दो गोल से पीछे होने के बावजूद टीम ने बोर्नमाउथ को 3-2 से हराया और अपने घर में इस सीजन की अजेय दौड़ को जारी रखा.
शुरुआत में मिला बड़ा झटका
मैच शुरू होते ही बोर्नमाउथ ने हमला बोला. इवानिल्सन का शॉट क्रॉसबार से टकराया लेकिन अमीन अदली ने रिबाउंड पर गोल कर बढ़त दिला दी. कुछ ही मिनट बाद टायलर एडम्स ने हाफवे लाइन से शानदार स्ट्राइक लगाई और स्कोर 2-0 कर दिया. सुंदरलैंड के गोलकीपर रॉबिन रोफ्स लाइन से बाहर थे और एडम्स ने इसका पूरा फायदा उठाया.
VAR के बाद पेनल्टी से मिली उम्मीद
आधे घंटे के करीब सुंदरलैंड को वापसी का मौका मिला. एलेक्स स्कॉट के बॉक्स में रेनिल्डो पर फाउल करने के बाद लंबी VAR जांच हुई. फैसला सुंदरलैंड के पक्ष में गया और एन्जो ले फी ने पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 2-1 कर दिया.
दूसरे हाफ में पलटवार शुरू
दूसरे हाफ की शुरुआत ही सुंदरलैंड के लिए सुखद रही. बर्ट्रेंड ट्राओरे ने मिनट भर के भीतर गोल ठोककर टीम को बराबरी दिला दी. इसके बाद खेल का सबसे बड़ा पल आया.
ब्रॉबी बने हीरो
सब्सटीट्यूट के तौर पर आए ब्रायन ब्रॉबी ने मात्र 10 मिनट बाद कॉर्नर पर शानदार हेडर मारकर स्कोर 3-2 कर दिया. इसी गोल ने सुंदरलैंड की ऐतिहासिक वापसी को पूरा कर दिया. मैच के अंत में बोर्नमाउथ के लुईस कुक को रेड कार्ड मिला और उनकी टीम दस खिलाड़ियों पर सिमट गई.
इस सीजन का प्रदर्शन शानदार
सुंदरलैंड इस सीजन में घर पर अपराजित है. टीम ने 13 मैच में 6 जीत, 4 ड्रॉ और 3 हार दर्ज की हैं. 22 अंकों के साथ ब्लैक कैट्स तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं.
मैदान पर आंकड़ों का जलवा
स्क्वाका कंपेरिजन मैट्रिक्स के मुताबिक, सुंदरलैंड ने 88 शॉट लगाए जिनमें से 38 लक्ष्य पर थे. 79 मौके बनाए. 4849 पास खेले जिनमें 3863 पास सफल रहे. पूर्व आर्सेनल स्टार ग्रैनिट ज़ाका संयुक्त रूप से इस सीजन में सबसे ज्यादा 4 असिस्ट कर चुके हैं. विल्सन इसिडोर 4 गोल के साथ शानदार फॉर्म में हैं. गोलकीपर रॉबिन रोफ्स 47 सेव के साथ लीग में दूसरे नंबर पर हैं.
प्लेऑफ़ चैंपियन से प्रीमियर लीग दावेदार तक सफर
2014-25 के चैंपियनशिप सीजन में लगातार 5 हार झेलने वाली टीम ने जबरदस्त वापसी की थी. कोवेंट्री को एग्रीगेट में हराने और फाइनल में शेफील्ड यूनाइटेड को 2-1 से मात देने के बाद सुंदरलैंड ने प्रीमियर लीग में जगह बनाई. अब वही टीम प्रीमियर लीग में चौथे स्थान पर धाक जमा चुकी है.
W88 Sports News




