SAFC

FIFA Club World Cup: किलियन एम्बापे ने ट्रॉफी जीतने के लिए जिस क्लब को छोड़ा, उसी से हारी उनकी टीम

पेरिस सेंट-जर्मेन क्लब ने वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री कर ली है। जिसके बाद किलियन एम्बापे को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई हैं। पीएसजी छोड़कर ट्रॉफी जीतने के लिए ही किलियन एम्बापे रियल मैड्रिड पहुंचे थे, अब उनके हाथ सिर्फ निराशा लगी है।

पीएसजी क्लब ने वर्ल्ड कप फाइनल में पक्की की अपनी जगह

फ्रांस के फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन ने रियल मैड्रिड को 4-0 से हराकर क्लब विश्वकप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में पीएसजी के मिडफील्डर फाबियान रूइज ने पहले हाफ में ही दो गोल कर शानदार प्रदर्शन किया। अब पीएसजी का सामना चेल्सी से फाइनल में होगा। पीएसजी का प्रदर्शन इस साल शानदार रहा है। टीम ने चैंपियंस लीग का खिताब भी अपने नाम किया था।

इस मैच की छटवें मिनट में रियल मैड्रिड के खिलाड़ी राउल एसेन्सियो से गलती हो गई, जिससे पीएसजी के उस्मान डेम्बेले को गेंद मिल गई। उनका शॉट तो गोलकीपर थिबो कर्टोआ ने रोक लिया, लेकिन गेंद वापस फाबियान रूइज के पास आई और उन्होंने आसानी से गोल कर दिया। तीन मिनट बाद, एंटोनियो रुडिगर की खराब पास का फायदा उठाकर डेम्बेले ने फिर गेंद पर कब्जा किया और बिना किसी रुकावट के बॉक्स में घुसकर शानदार गोल किया।

पिछले साल एम्बापे ने छोड़ा था पीएसजी

मैच के 24वें मिनट में अचरफ हकीमी ने दाईं ओर से शानदार दौड़ लगाई। फाबियान रूइज ने डिफेंडर एसेन्सियो को चकमा देकर पास से गोल कर दिया। मैच के 24वें मिनट में 3-0 की बढ़त की के बाद भी पीएसजी अटैक करती रही। मैच खत्म होने से तीन मिनट पहले, गोंसालो रामोस ने चौथा गोल कर पीएसजी की जीत को और पक्का कर दिया। रियल मैड्रिड की टीम पूरे मैच में कमजोर नजर आई और कोई भी बड़ा अटैक नहीं कर सकी, पीएसजी ने शुरू से लेकर आखिर तक पूरी तरह मैच पर कब्जा बनाए रखा।

किलियन एम्बापे ने पिछले साल इसी क्लब को छोड़कर रियल मैड्रिड ज्वाइन किया है। उन्होंने पिछले साल सीजन पीएसजी छोड़कर ट्रॉफी जीतने के लिए ही किलियन एम्बापे रियल मैड्रिड पहुंचे थे। अब उनके हाथ सिर्फ निराशा लग रही। किलियन एम्बापे के इस बात को लेकर निराश हैं। खिलाड़ी को भी निराशा हाथ लगी है।

13 जुलाई को खेला जाएगा फाइनल

अब फाइनल मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा। ये मैच भारत में 14 जुलाई को रात 12 बजकर 30 मिनट से देखा जा सकता है। पीएसजी की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। दूसरी तरफ चेल्सी 2021 की चैंपियन है। 2012 में टीम को खिताबी मुकाबले में हार मिली थी। रियल मैड्रिड ने सबसे ज्यादा 5 बार क्लब वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। अब फाइनल में किसे जीत हासिल होगी, इसका सभी को इंतजार है।