
स्पेन दिग्गज मनोलो मार्केज बने रहेंगे भारतीय फुटबॉल टीम के कोच, जानिए क्या है पूरी बात
भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच मनोलो मार्केज द्वारा कोच पद छोड़ने की खबर से फुटबॉल फैंस काफी निराश हो गए थे। हाल ही में फुटबॉल टीम लगातार कोच पद में बदलाव झेल रही है। लेकिन अब मनोलो मार्केज ने सोशल मीडिया के जरिए साफ किया है कि वो टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे। वो दोहरी भूमिका नजर आएंगे। क्या है पूरी बात? जानिए…
मनोलो मार्केज बने रहेंगे फुटबॉल टीम के कोच
इंडियन फुटबॉल टीम के पूर्व मुख्य कोच मनोलो मार्केज 2025-26 सीजन के लिए एफसी गोवा के कोच बने रहेंगे। टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी पुष्टि की है। मनोलो मार्केज भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच के साथ ही एफसी गोवा के कोच की दोहरी भूमिका निभा रहे थे। मार्केज ने 2024 में हेड कोच के रूप में 2 साल के लिए एफसी गोवा के साथ करार किया था।
इसे लेकर कोच मनोलो मार्केज ने कहा, “मैं पिछले दो सीजन में बहुत खुश था, जहां टीम ने हर साल लगातार सुधार दिखाया। क्लब जिस स्तर के संगठन के साथ काम करता है, वह भारतीय क्लब फुटबॉल में आम तौर पर देखने को नहीं मिलता, जिससे एफसी गोवा एक बहुत ही खास क्लब बन गया। मेरे लिए यह स्पष्ट था कि अगर मुझे भारत में बने रहना है, तो एफसी गोवा के साथ ही रहना होगा।”
मनोलो मार्केज की कोचिंग में मिली सिर्फ एक जीत
भारतीय फुटबॉल टीम के हालात पिछले कुछ समय में और भी खराब हुए हैं। एएफसी एशियन कप क्वालीफायर में भारत की खराब शुरुआत के बाद पुरुष राष्ट्रीय टीम के हेड कोच पद से मनोलो मार्केज को हटाया जाना लगभग तय हो गया था। भारतीय टीम ने शुरुआती मैच में बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ खेला। वहीं, हांगकांग के खिलाफ टीम को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। स्पेन के मनोलो मार्केज की कोचिंग में भारतीय फुटबॉल टीम 8 मैच खेली, जिसमें सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई।
कैसा रहा है मनोलो मार्केज का करियर
मनोलो मार्केज के करियर पर अगर नजर डालें, तो उन्होंने 2020-21 इंडियन सुपर लीग सीजन से पहले हैदराबाद एफसी की कमान संभालने के लिए भारत आए थे, जहां उन्होंने 2022 में इंडियन सुपर लीग का खिताब जीता। इसके बाद हैदराबाद के साथ अपने तीन सालों में, मार्केज ने 74 मैचों की कमान संभाली, जिनमें से उन्होंने 37 जीते और 21 ड्रॉ रहे। इसके बाद उन्होंने एफसी गोवा की कमान संभाली और उन्हें सुपर कप जीत दिलाई। मार्केज के नेतृत्व में 62 मैचों में, एफसी गोवा ने 38 मैच जीते हैं, 12 हारे हैं और 12 मैच ड्रॉ रहे हैं।
भारतीय फुटबॉल इन दिनों लगातार बुरे दौर का सामना कर रही है। हाल ही फीफा रैकिंग में भारतीय फुटबॉल का काफी नुकसान झेलना पड़ा है। टीम 127वें स्थान से फिसलकर सीधे 133वें स्थान पर आ गई है।




