SAFC

क्या सच में मेसी आएंगे केरल? अर्जेंटीना टीम का ईमेल मचा गया हलचल!

केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुर्रहमान ने बताया कि लियोन मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम अगले साल मार्च में केरल का दौरा करेगी। सरकार को टीम का आधिकारिक ईमेल मिला है और मैच की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

केरल के खेल मंत्री वी. अब्दुर्रहमान ने सोमवार को बड़ी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लियोन मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम अगले साल मार्च में केरल का दौरा करेगी और यहां एक मैच खेलेगी.

सरकार को मिला आधिकारिक मेल
मंत्री ने बताया कि दो दिन पहले अर्जेंटीना टीम की ओर से ईमेल मिला है, जिसमें मार्च में आने की पुष्टि की गई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान भी किया जाएगा. टीम की यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

कोच्चि में नहीं हो सका मैच
अब्दुर्रहमान ने बताया कि पहले योजना थी कि टीम इस महीने कोच्चि के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले. लेकिन स्टेडियम की सुविधाएं तय समय पर तैयार नहीं हो सकीं और जरूरी मंजूरी भी नहीं मिल पाई. इसी वजह से मैच टालना पड़ा.

अंतरराष्ट्रीय मैचों में बदलाव सामान्य बात
मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के शेड्यूल में बदलाव आम बात है. इसे किसी की जीत या हार के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. हमारा मकसद केरल में इतने बड़े फुटबॉल आयोजन को लाना था और यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.

खेल अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार
उन्होंने बताया कि राज्य की खेल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की योजना बना रही है. इससे खेल पर्यटन और स्थानीय युवाओं को बड़ा फायदा मिलेगा.

W88 Sports News