SAFC

जानिए लियोनेल मेसी का भारत का तय कार्यक्रम, पीएम मोदी के साथ ही कर सकते हैं मुलाकात

दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर खिलाड़ी लियोनल मेसी इस साल के आखिर में भारत आने वाले हैं। फुटबॉल लवर्स के बीच में लियोनल मेसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ये पहली बार नहीं है, जब लियोनल मेसी भारत आने वाले हैं। इस बार वो कोलकाता के साथ ही अन्य राज्यों में भी जाएंगे। वहीं, वो पीएम मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

लियोनल मेसी करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात

अर्जेंटीना के धाकड़ फुटबॉलर खिलाड़ी लियोनल मेसी इस साल के आखिर में भारत आने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, स्टार प्लेयर कोलकाता के बाद अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली भी जाएंगे। मुमकिन है कि वो दिल्ली में ही पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम की बुकिंग समेत सारी औपचारिकतायें पूरी कर ली गई है लेकिन मेसी की ओर से आधिकारिक पुष्टि मिलना बाकी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘सब कुछ तय हो गया है और हमें मेसी से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जल्दी ही उसके सोशल मीडिया हैंडिल पर इसकी जानकारी मिलेगी। अभी प्रस्तावित कार्यक्रम पर सहमति बन गई है। हमें सोशल मीडिया पर उनकी ओर से पुष्टि का इंतजार है जो जल्दी ही आएगी।’

12 दिसंबर को भारत पहुंचेंगे लियोनल मेसी

दिग्गज फुटबॉलर खिलाड़ी लियोनल मेसी 12 दिसंबर को रात दस बजे कोलकाता पहुंचेंगे, जहां वह दो दिन और एक रात रुकेंगे। फिर 13 दिसंबर को सुबह नौ बजे ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम होगा जिसके बाद वीआईपी रोड पर लेकटाउन श्रीभूमि में उनकी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होगा। इसके बाद वह ईडन गार्डंस जाएंगे जहां दोपहर 12 से डेढ बजे तक जीओएटी कप और जीओएटी कॉन्सर्ट होगा।

रिपोर्ट में सूत् के हवाले से लिखा गया है कि ‘वो प्रति टीम सात खिलाड़ियों का सॉफ्ट टच और सॉफ्ट बॉल मैच खेलेंगे जिसमें सौरव गांगुली, लिएंडर पेस, जॉन अब्राहम और बाईचुंग भूटिया भी होंगे। ईडन गार्डंस पर होने वाले इस आयोजन के लिये टिकट की न्यूनतम दर 3500 रूपये होगी। हमें उम्मीद है कि 68000 की क्षमता वाला स्टेडियम खचाखच भरा होगा। मेसी वहां एक घंटा 20 मिनट तक होंगे।

ममता बनर्जी भी करेंगी सम्मानित

लियोनल मेसी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें सम्मानित कर सकती हैं। मेसी 13 दिसंबर की शाम को अहमदाबाद में अडाणी फाउंडेशन के निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। वो 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे जहां सीसीआई पर शाम 3.45 पर ‘मीट एंट ग्रीट’ कार्यक्रम होगा। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम पर शाम 5.30 से जीओएटी कप और कॉन्सर्ट होगा। सूत्र ने बताया कि इसके लिए वानखेड़े स्टेडियम की बुकिंग हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मेसी 7-7 खिलाड़ियों वाला क्रिकेट मैच एमएस धोनी और विराट कोहली के साथ खेल सकते हैं, हालांकि अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।