EventSAFCअन्य खेल

जानिए किस तारीख को लियोनेल मेसी भारत में खेलेंगे धोनी, विराट और सचिन-रोहित संग मुकाबला

लियोनेल मेसी का नाम शायद विश्व में किसी स्पोर्ट्स लवर ने न सुना हो। अब अर्जेंटीना का ये विश्व विजेता खिलाड़ी जल्द ही भारत आने वाला है। लियोनेल मेसी के भारत दौरे को लेकर न सिर्फ फुटबॉल फैंस, बल्कि क्रिकेट फैंस भी काफी खुश हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर में गिने जाने वाले लियोनेल मेसी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।

लियोनेल मेसी जल्द पधारेंगे भारत

फुटबॉल के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी बहुत जल्द क्रिकेट खेलने के लिए भारत आने वाले हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के कहती है कि लियोनेल मेसी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम के बीच एक क्रिकेट मैच खेला जाएगा। सिर्फ ये ही नहीं इस ऐतिहासिक मैच का हिस्सा भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी बनने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक, लियोनेल मेसी इस साल 13 से 15 दिसंबर के बीच भारत में ही रहेंगे। इसी दौरान लियोनेल मेसी और एमएस धोनी की टीम के बीच एक सेवेन अ साइड मैच 14 दिसंबर को खेला जा सकता है, जो कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने की उम्मीद है। इस मैच में धोनी के अलावा सचिन, विराट और रोहित भी साथ खेलते नजर आ सकते हैं। मेसी भारत आने के दौरान महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली और कोलकाता भी जा सकते हैं। मेसी का ये भात दौरा एक प्रमोशनल टूर हो सकता है।

पहले भी भारत आ चुके हैं लियोनेल मेसी

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्र के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ‘लियोनेल मेसी 14 दिसंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होंगे। वो यहां भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ियों और मौजूदा प्लेयर्स के साथ मिलकर एक क्रिकेट मैच भी खेल सकते हैं। इस मैच के आयोजन की पूरी जानकारी सभी बातों के तय होने के बाद दी जा सकती है।’

वैसे आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है जब लियोनेल मेसी भारत आने वाले हैं। इससे पहले भी वो भारत आ चुके हैं। साल 2011 में लियोनेल मेसी भारत आए थे। उस समय मेसी ने कोलकाता के सॉल्ट लेक फुटबॉल स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ मैच खेला था। अब इस बार मेसी भारत दौरे पर दिग्गज खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट मैच खेल सकते हैं, जिसके लिए खुद दिग्गज भी काफी उत्साहित हैं।