EventSAFC

डूंरड कप में नेरोका एफसी ने ट्राऊ एफसी को बराबरी पर रोका, दर्शकों को देखने को मिला रोमांचक मैच

134वें डूरंड कप के शानदार मैच खेले जा रहे हैं। इवेंट की शुरुआत में ही एक से बढ़कर एक मैच रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। ग्रुप ई के मुकाबले में इंफाल डर्बी ने दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जबरदस्त रोमांच पैदा कर दिया, जहां नेरोका एफसी ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही ट्राऊ एफसी के खिलाफ अंतिम क्षणों में गोल कर 1-1 की रोमांचक बराबरी रोक दिया। दोनों टीमों के बीच में शानदार मैच हुआ। लेकिन आखिर में नेरोका एफसी को जीत के फैंस खुश हुए।

डूंरड कप का रोमांचक खेल

डूंरंड कप 2025 में नेरोका एफसी और टाऊ एफसी के बीच में रोमांचक मैच हुआ। ट्राऊ एफसी के मुख्य कोच थांगजम सरन सिंह ने इस मुकाबले में पूरी तरह भारतीय एकादश उतारी, जो 4-2-3-1 फॉर्मेशन में खेली, जबकि नेपोलियन मोरांगथेम को फॉरवर्ड लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई। दूसरी ओर, नेरोका के मुख्य कोच ग्यान मोयों ने 4-4-2 फॉर्मेशन में एक मजबूत टीम उतारी, जिसमें जैक्सन इमैनुएल गोमाडो, मार्क हैरिसन जूनियर और एकोमोबॉन्ग विक्टर फिलिप जैसे तीन विदेशी खिलाड़ियों को आक्रमण को धार देने के लिए शामिल किया गया।

कैसा रहा दोनों टीमों के बीच मुकाबला

नेरोका एफसी और टाऊ एफसी के बीच में काफी रोमांचक मैच खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से ही नेरोका एफसी ने ऊंचा प्रेस करते हुए टेम्पो सेट किया। शुरुआती मिनटों में ही कप्तान अंगोम काइनेश सिंह का शॉट ट्राऊ के डिफेंडर राकेश ने रोक दिया और रिबाउंड पर मार्क हैरिसन का शॉट गोल से बाहर चला गया। मैच का फैसला आखिरी पलों में हुआ।

आखिरी मिनटों में हुआ मैच का फैसला

नेरोका एफसी और टाऊ एफसी के बीच मैच का फैसला आखिरी पलों में हुआ है। पहले 30 मिनट तक कोई भी टीम लक्ष्य पर शॉट दर्ज नहीं कर सकी। स्थानीय दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में जबरदस्त माहौल ने डर्बी के रोमांच को और बढ़ा दिया। दोनों टीमों की रणनीतिक अनुशासनशीलता ने मुकाबले को बेहद टैक्टिकल और फिजिकल बना दिया। पहले हाफ में कई मौके बने, लेकिन कोई गोल नहीं हुआ।

47वें मिनट में नेरोका के रोजर खुमान का प्रयास ट्राऊ डिफेंस ने ब्लॉक किया, जबकि मार्क हैरिसन और नोंगथोंगबम जापेस के शॉट्स भी गोल से बाहर रहे। 58वें मिनट में ट्राऊ ने अंततः बढ़त बना ली। राइट-बैक खुंजामायुम राज सिंह ने कॉर्नर फ्लैग के पास से आगे बढ़ते हुए जो क्रॉस भेजा, वह सीधे गोल में चला गया और नेरोका के गोलकीपर संतोश सिंह को छकाते हुए जाल में समा गया। ट्राऊ 1-0 से आगे हो गया।

62वें मिनट में जापेस लगभग गोल के करीब पहुंचे थे, लेकिन ट्राऊ के डिफेंस, खासकर धनंजय सिंह, ने मजबूती से रोक दिया। 68वें मिनट में गोमाडो ने फिर से प्रयास किया, लेकिन उनका शॉट एक बार फिर ब्लॉक हो गया। 73वें मिनट में मुकाबला और रोमांचक हो गया जब ट्राऊ के धनचंद्र मुतुम को दूसरा पीला कार्ड मिला और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

लेकिन मैच के 96वें मिनट में नेरोका ने आखिरकार बराबरी हासिल कर ली। लेफ्ट फ्लैंक से ज्लेक्स के क्रॉस को एनएफसी खिलाड़ी वैखोम ने गोल के सामने हेड किया और अरूणकुमार सिंह ने बेहतरीन टाइमिंग के साथ गोता लगाकर गेंद को निचले कोने में डाल दिया। जहां ट्राऊ एफसी इतनी कड़ी मेहनत के बाद आखिरी क्षणों में गोल खाकर निराश होगी, वहीं नेरोका एफसी को अपनी लेट फाइटबैक से हौसला मिलेगा। दर्शकों के बीच में मैच का रोमांच साफ तौर पर देखा गया।