
क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब इस देश के लिए खेलेंगे छठा वर्ल्ड कप, खुद किया ऐलान
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। पुर्तगाल के खिलाड़ी ने अब क्लब अल नासर के लिए खेलने का फैसला किया है। जिसके चलते वो 6वें फीफा विश्वकप का हिस्सा नहीं होंगे। खिलाड़ी ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। क्या है पूरी बात? जानिए..
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया ये खास ऐलान
पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बड़ा फैसला किया है। 40 साल के खिलाड़ी ने रोनाल्डो रिकॉर्ड छठे फीफा विश्व कप में खेलने के लिए क्लब विश्व कप का हिस्सा नहीं बने हैं। रोनाल्डो ने कहा कि उनके लिये ये लंबा सत्र है और वो आराम कर के खुद को फिट और तरोताजा रखना चाहते हैं। रोनाल्डो ने हाल में सउदी अरब प्रो लीग के अल नासर क्लब के साथ दो साल के लिए अपना करार बढ़ाया है। वो अल नासर के लिए क्लब फुटबॉल 2027 तक खेलेंगे। उन्हें क्लब की ओर से सालाना 2000 करोड़ रुपये सैलरी मिलेगी.साथ ही अन्य भत्ता भी उन्हें मिलेगा जैसे उनके प्राइवेट जेट के लिए भी अलग से खर्चे दिए जाएंगे।
रोनाल्डो ने सऊदी अरब के अपने क्लब अल नासर द्वारा पोस्ट किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो में कहा कि ‘मेरे पास (क्लब) विश्व कप खेलने के कुछ प्रस्ताव थे, लेकिन मुझे लगता है कि इसका कोई मतलब है क्योंकि मैं अच्छी तरह से आराम करना और बेहतर तैयारी करना पसंद करता हूं। ये सत्र बहुत लंबा होगा क्योंकि सत्र के अंत में विश्व कप खेला जाना है।’
दो साल के कॉन्ट्रैक्ट को किया साइन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो अल नासर के साथ दो साल के अनुबंध विस्तार पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा है कि ‘इसलिए मैं न केवल अल नासर के लिए बल्कि राष्ट्रीय टीम के लिए भी तैयार रहना चाहता हूं।’ 40 साल के रोनाल्डो ने तीन हफ्ते पहले स्पेन के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट जीत के साथ पुर्तगाल को नेशंस लीग ट्रॉफी जीतने में मदद की थी। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि वह अमेरिका में चल रहे क्लब विश्व कप में खेलने के लिए किसी अन्य क्लब से जुड़ सकते हैं।
मेस्सी इस मामले में बना सकते हैं रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास इस क्लब के लिए खेलने के बाद भी रिकॉर्ड बनाने का मौका है। जैसा कि हम जानते हैं कि लंबे समय से लियोनेल मेस्सी अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की सह-मेजबानी वाले टूर्नामेंट में 6 विश्व कप में खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। तो वहीं रोनाल्डो 3 साल पहले कतर में 5 विश्व कप में गोल करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने थे। 5 बार के ‘बैलन डी ओर’ विजेता का अल नासर के साथ कॉन्ट्रैक्ट विस्तार का मतलब है कि रोनाल्डो कम से कम 42 साल की उम्र तक खेलना जारी रखेंगे।




