
फुटबॉल जगत में हाईवोल्टेज ड्रामा, लियोनेल मेसी की टीम ने किया विरोध, अब दिग्गज पर लगा बैन
दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर खिलाड़ी लियोनेल मेसी इस समय सुर्खियों में है। उनपर एक मैच का बैन लगा है। जिसके बाद पूरे विश्व में ये खबर तेजी से फैल गई है। सभी फुटबॉल प्रेमियों की भौंहे इस खबर को जानने के बाद उठ गई है। क्या है पूरा मामला, जानिए..
लियोनेल मेसी पर लगा बैन
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी और एफसी बार्सिलोना के पूर्व खिलाड़ी अब मेजर लीग सॉकर में इंटर मियामी के लिए खेलते हैं। हाल ही में मेसी क्लब वर्ल्ड कप भी खेल रहे थे। लेकिन, अब मेसी और उनके टीममेट जोर्डी अल्बा पर बैन लग गया है। लियोनेल मेसी और जोर्डी अल्बा को ऑल स्टार मैच में भाग नहीं लेने के कारण मेजर लीग सॉकर ने एक मैच के लिए निलंबित कर दिया है जिसका उनके क्लब इंटर मियामी ने विरोध किया है। इंटर मियामी के मालिक जॉर्ज मास ने शुक्रवार को एक मैच के निलंबन के बारे में कहा कि ‘ये उनकी समझ से परे है कि प्रदर्शनी मैच में भाग न लेने पर सीधे निलंबन क्यों हो जाता है।’
कैसा रहा है लियोनेल मेसी का लीग में प्रदर्शन
लियोनेल मेसी और अल्बा ने एमएलएस और मैक्सिको के लीगा एमएक्स के बीच मैच के लिए टीम में चुने जाने के बावजूद हिस्सा नहीं लिया था। जहां पर मेसी बिजी शेड्यूल के बीच आराम करने के लिए नहीं खेले और अल्बा अपनी पिछली चोट से जूझ रहे हैं। इस पर मास ने कहा कि क्लब ने मेसी और अल्बा को ऑल-स्टार मैच से बाहर रखने का फैसला किया। बता दें, एमएलएस के नियमों के कहते हैं कि अगर कोई भी खिलाड़ी जो लीग से अनुमति लिए बिना ऑल स्टार मैच में नहीं खेलता उसे एक मैच के लिए निलंबित कर दिया जाता है।
लियोनेल मेसी की इंटर मियामी के लिए 2025 में परफॉर्मेंस के बारे में बात करें,तो उन्होंने अब तक 29 मैचों में 24 गोल किए हैं। इसके अलावा मेसी ने 8 असिस्ट भी किए हैं। मेसी के आने से क्लब को काफी फायदा हुआ है। इंटर मियामी में मेसी के साथ उनके पूर्व क्लब बार्सिलोना के खिलाड़ी जोर्डी अल्बा, लुइज सुआरेज और सर्जियो बुस्कुएट्स भी खेल रहे हैं।




