
केरल दौरे पर नहीं आएगी मेसी की अर्जेंटीना टीम, खेल मंत्री ने किया ऐलान
भारतीय फुटबॉल लवर्स के लिए निराश करने वाली एक खबर सामने आई है। जहां लियोनल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का केरल दौरा रद्द हो गया है। केरल के खेल मंत्री ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। फैंस टीम के भारत में खेलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब ये दौरा रद्द हो गया है।
रद्द हुआ अर्जेंटीना टीम का केरल आना
भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के दो बड़ी खबरे आ रही थी। जिसमें पहली धाकड़ अर्जेंटीना टीम भारत आने वाली थी, तो लियोनल मेसी भी भारत आने वाले हैं। लेकिन अब फैंस को तगड़ा झटका लगा है। लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का केरल दौरा रद्द हो गया है। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने सोमवार को बताया कि मेसी और उनकी टीम इस दौरे पर नहीं आएंगे। फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन अब वो दौरा रद्द हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, केरल के खेल मंत्री अब्दुर्रहमान ने जोर देकर कहा था कि सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना की टीम राज्य का दौरा करेगी और प्रायोजक ने पहले ही इस दौरे के लिए मैच फीस का भुगतान कर दिया है। सोमवार को पत्रकारों से उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की टीम ने उन्हें बताया कि उन्हें इस साल अक्तूबर में राज्य का दौरा करने में परेशानी हो रही है, लेकिन प्रायोजक ने जवाब दिया कि हमें केवल अक्तूबर के महीने में इस दौरे में रुचि है।
बता दें, केरल खेल मंत्री अब्दुर्रहमान ने पहले कहा था कि टीम के इस साल अक्तूबर या नवंबर में आने की अधिक संभावना है। उन्हें कहा था कि टीम को राजकीय अतिथि के रूप में माना जाएगा, जिनकी सुरक्षा, आवास और अन्य सुविधाएं सरकार द्वारा प्रदान की जाएंगी। लेकिन अब दौरा रद्द होने से फुटबॉल फैंस को झटका लगा है।




