
प्रो कबड्डी लीग ऑक्शन में हुई फेर-बदल, 29 अगस्त से टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले देखिए 12 टीमों की फुल लिस्ट
प्रो कबड्डी लीग 2025 के 12वें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 29 अगस्त से 12वें सीजन की शुरुआत भी होने वाली है। जहां पर एक बार फिर से हरियाणा स्टीलर्स खिताब की दावेदारी पेश कर करेंगे। प्रो कबड्डी लीग में कुल 12 टीमें पार्टिसिपेट करती हैं। हर फ्रैंचाइजी के फॉलोअर्स अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए हर सीजन मौजूद होते हैं। लेकिन इस सीजन के ऑक्शन में काफी फेर बदल हुई है। टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले जानिए, किस टीम के पास है कौन सा खिलाड़ी…
29 अगस्त से होगी प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन की शुरुआत
प्रो कबड्डी लीग 2025 के 12वें सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसका ऑक्शन 31 मई और 1 जून को मुंबई में आयोजित हुआ था। नीलामी से पहले सभी 12 फ्रेंचाइजी ने तीन कैटेगरी एलीट रिटेंड प्लेयर्स (ईआरपी), रिटेंड यंग प्लेयर्स (आरवाईपी) और मौजूदा न्यू यंग प्लेयर्स (एनवाईपी) में अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट का ऐलान किया। जिसमें टोटल 83 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। अब 29 अगस्त से टूर्नामेंट की शुरुआत की तारीख भी सामने आ गई है। वहीं, जल्द ही शेड्यूल भी सामने आ सकता है।
ये खिलाड़ी हुए रिटेन
प्रो कबड्डी लीग की मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स ने जयदीप दहिया और मोहित को रिटेन किया है, जबकि यूपी योद्धाज ने अपने आक्रामक खिलाड़ी सुरेंदर गिल को टीम में रखा। यू मुम्बा ने आमिरमोहम्मद जफरदानेश और सुनील कुमार दोनों को, पुणेरी पलटन ने असलम इनामदार, मोहित गोयत और अबिनेश नादराजन और तमिल थलाइवाज ने 10 खिलाड़ियों को प्री ऑक्शन से पहले रिटेन किया है।
देखिए हर फ्रैंचाइजी की पूरी स्क्वाड-
बंगाल वॉरियर्स
विश्वास एस, यश मलिक, मंजीत, दीप कुमार, सुशील काम्ब्रेकर, देवांक दलाल, नितेश कुमार, आशीष, प्रतीक, ओमिद खोजस्तेह मोहम्मदशाह, जंग कुन ली, मयूर कदम, हिमांशु, हरेंदर, अंकित, संदीप, मूलचंद्र सिंह
बेंगलुरु बुल्स
चंद्रनायक एम, लकी कुमार, मंजीत, पंकज, अंकुश राठी, योगेश बिजेंदर दहिया, संजय कृष्ण ढुल, धीरज, अलीरेजा मिर्जाइयन, मनीष, अहमदरेजा असगरी, सत्यप्पा मैटी, आकाश संतोष शिंदे, महीपाल, सचिन, शुभम् बिटाके, अमित सिंह ठाकुर, शुभम रहाटे, साहिल सुहास राणे
दबंग दिल्ली केसी
संदीप, मोहित, फजल अत्राचली, आशु मलिक, आमिर हुसैन बस्तमी, सुरजीत सिंह, सौरभ नांदल, आशीष कुमार सांगवान, नवीन, गौरव छिल्लर, मोहित, अक्षित, नीरज नरवाल, मोहित, अजिंक्य अशोक पवार, अरकम शेख, अमित, विजय, अनिल गुर्जर
गुजरात जायंट्स
हिमांशु सिंह, हिमांशु, प्रतीक दहिया, राकेश, मोहम्मदरेजा शादलोई, शुभम कुमार, लकी शर्मा, नितिन पंवार, मिलाद जब्बारी, रोहित कुमार, अमित, सुमित, हिमांशु यादव, अंकित, के हरीश
हरियाणा स्टीलर्स
राहुल सेठपाल, विनय, शिवम अनिल पटारे, जयदीप, जया सोर्या एनएस, विशाल एस टेट, साहिल, मणिकंदन एन, विकास रामदास जाधव, नवीन कुमार, राहुल, आशीष, हरदीप, घनश्याम रोका मगर, शाहन शा मोहम्मद, जुबैर, रितिक, सचिन
जयपुर पिंक पैंथर्स
रेजा मीरबघेरी, अभिषेक केएस, रौनक सिंह, नितिन कुमार, सोमबीर, रितिक शर्मा, नितिन कुमार धनखड़, मंजीत दहिया, नितिन रावल, अली समदी चौबतराश, आशीष कुमार, मीतू, विनय, मोहित, उदय परते
पटना पाइरेट्स
हामिद मिर्जाई नादेर, थियागराजन युवराज, सुधाकर एम, अयान, नवदीप, दीपक, साहिल पाटिल, दीपक राजेंद्र सिंह, अंकित जागलान, संकेत सुरेश सावंत, मनिंदर सिंह, अमीन घोरबानी, बालासाहेब शाहजी जाधव, सोमबीर, मंदीप
पुणेरी पलटन
अबिनेश नादराजन, गौरव खत्री, पंकज मोहिते, असलम मुस्तफा इनामदार, मोहित गोयत, दादासो शिवाजी पुजारी, आदित्य तुषार शिंदे, सचिन तंवर, गुरदीप, मो. अमान, मिलाद मोहजेर, मोहम्मद इस्माईल नबीबख्श, स्टुअर्ट सिंह, विशाल भारद्वाज, रोहन अशोक तुपारे
तमिल थलाइवाज
मोईन शफाघी, हिमांशु, सागर, नितेश कुमार, नरेंद्र, रोनक, विशाल चहल, आशीष, अनुज कालूराम गावड़े, धीरज रवींद्र बैलमारे, पवन सहरावत, अर्जुन देशवाल, अलीरेजा खलीली, मोहित, सुरेश जाधव
तेलुगु टाइटन्स
शंकर भीमराज गदाई, अजीत पांडुरंग पवार, अंकित, प्रफुल सुदाम जावरे, सागर, चेतन साहू, नितिन, रोहित, भारत हुड्डा, विजय मलिक, शुभम शिंदे, अमीर हुसैन एज्लाली, गणेश पार्की, आशीष नरवाल, मंजीत, जय भगवान, राहुल डागर
यू मुम्बा
सुनील कुमार, रोहित, आमिर मोहम्मद जफरदानेश, सतीश कन्नन, मुकिलन शनमुगम, अजीत चौहान, दीपक कुंडू, लोकेश घोसलिया, सनी, रिंकू शर्मा, परवेश भैंसवाल, रवि, मोहम्मद घोरबानी, संदीप कुमार, आनिल मोहन, अमरजीत
यूपी योद्धाज
सुमित, भवानी राजपूत, साहुल कुमार, सुरेंदर गिल, आशु सिंह, हितेश, गगना गौड़ा एचआर, शिवम चौधरी, जयेश विकास महाजन, गंगाराम, सचिन, केशव कुमार, महेंद्र सिंह, गुमान सिंह, मोहम्मदरेज़ा कबूद्रहांगी, महेंद्र सिंह, डोंग जियोन ली, प्रणय विनय राणे, रौनक




