
नोएडा कबड्डी लीग का हुआ ऐलान, दूरदर्शन पर होगा लाइव, 50 से ज्यादा देश में ओटीटी पर प्रसारण
नोएडा कबड्डी लीग का ऐलान हो चुका है। 15 नवंबर से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है। इसमें जिले की कुल 6 टीमें पार्टिसिपेट करने वाली है। दूरदर्शन पर इसका सीधा प्रसारण होगा।
नोएडा कबड्डी लीग को लेकर हुआ ऐलान
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नोएडा कबड्डी लीग का आयोजन होगा। 15 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाली लीग में जिले की आठ कबड्डी टीम में हिस्सा लेंगी। प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी आशु सिंह, रचित सिंह, रवि भाटी, लक्की धनखड़, अभिषेक ठाकुर, मंजीत ठाकुर, कुनाल भाटी, शिवम ठाकुर जैसे नेशनल खिलाड़ी जोर अजमाइश करते हुए नजर आएंगे।
नॉलेज पार्क स्थित एक्सपो मार्ट में जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने बताया कि लीग के लिए गौतमबुद्ध नगर को आठ ब्लाक में बांटा गया है। इसमें रायल रबूपुरा, जेवर जाबांज, कासना किंग, दादरी दबंग, नोएडा किंगडम, बाहुबली बिसरख, दनकौर द्रोण और ग्रेटर नोएडा महाराजा शामिल है। हर टीम में राष्ट्रीय, राज्य और जिलास्तर के खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। इसके अलावा जिले में छिपी ग्रामीण प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सभी आठ टीमों में शामिल किया जाएगा। इससे फायदा ये होगा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने का मौका मिलेगा।
दरदूर्शन पर होगा आयोजन
नोएडा कबड्डी लीग से पहले एक कैंप का आयोजन होगा, जिसमें नेशनल लेवल के खिलाड़ी अपने टीम को खेल की बारीकियां बताएंगे। 100 स्पोर्ट्स की तरफ से आयोजित होने वाली लीग में 31 मैच होंगे। लीग का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और ओटीटी प्लेटफार्म पर किया जाएगा। इसे 50 से ज्यादा देशों में भी देखा जा सकेगा।




