कबड्डी

दिल्ली और पल्टन का रोमांचक टकराव… आखिरी सांस तक चला मुकाबला, टाईब्रेकर में हुआ फैसला

प्रो कबड्डी लीग में दबंग दिल्ली और पुनेरी पल्टन का मुकाबला 38-38 से टाई रहा, लेकिन टाईब्रेकर में पल्टन ने 6-5 से जीत दर्ज की। रोमांचक मुकाबले में पल्टन ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में रविवार को खेले गए मुकाबले में दबंग दिल्ली केसी और पुनेरी पल्टन के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली. त्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच का फैसला तय समय पर नहीं हो सका और मुकाबला 38-38 की बराबरी पर खत्म हुआ. नतीजा टाईब्रेकर से निकला जिसमें पल्टन ने 6-5 से जीत दर्ज की.

पल्टन फिर पहुंची शीर्ष पर
इस रोमांचक जीत के साथ पुनेरी पल्टन अंक तालिका में बेहतर स्कोर डिफरेंस के दम पर शीर्ष पर पहुंच गई है. दोनों टीमों के अब 24-24 अंक हैं लेकिन पल्टन का औसत बेहतर है. ये पल्टन की 15 मैचों में 12वीं जीत रही जबकि दिल्ली को इतने ही मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी.

टाईब्रेकर में दिल थाम देने वाला मुकाबला
टाईब्रेकर में हर पल रोमांच चरम पर था. पल्टन के आदित्य ने सुरजीत को आउट कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई. फिर दिल्ली के नीरज ने स्कोर बराबर किया. पल्टन के पंकज ने अगली रेड में स्कोर 2-1 किया और इसके बाद अजिंक्य की रेड पर पल्टन ने बढ़त 3-1 कर ली. अबिनेश और मोहित के अंक लेकर स्कोर 5-2 हुआ. हालांकि दिल्ली ने वापसी की कोशिश की लेकिन असलम के बोनस अंक ने पल्टन की जीत पक्की कर दी.

पहले हाफ में बराबरी का खेल
पहले हाफ में मुकाबला बेहद कांटे का रहा. शुरुआती 20 मिनट के बाद दिल्ली ने 21-20 से बढ़त बना रखी थी. दिल्ली ने इस हाफ में 13 रेड अंक हासिल किए जबकि पल्टन ने 12 अंक जुटाए. डिफेंस में दिल्ली को 4 और पल्टन को 5 अंक मिले. अजिंक्य ने दिल्ली के लिए 9 अंक लेकर दम दिखाया जबकि सौरव नांदल ने चार डिफेंस अंक जुटाए. पल्टन की ओर से पंकज मोहिते ने सात अंक बटोरे.

दूसरे हाफ में बढ़त लेकिन अंत में झटका
दूसरे हाफ में दिल्ली ने शुरुआत में शानदार खेल दिखाया. अजिंक्य ने सुपर 10 और सौरव ने हाई 5 पूरा किया जिससे दिल्ली ने 26-22 की लीड बना ली. 30वें मिनट तक दिल्ली 32-26 से आगे थी लेकिन असलम और मोहित के शानदार रेड्स से पल्टन ने धीरे-धीरे वापसी की. आखिरी मिनटों में दिल्ली आलआउट हुई और स्कोर 38-38 पर आ गया. इसके बाद दोनों टीमों ने कोई रिस्क नहीं लिया और मैच टाईब्रेकर में चला गया जहां पल्टन ने बाजी मार ली.

W88 Sports News