
क्या आप जानते हैं प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी का नाम, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा है। कई खिलाड़ी इस बार करोड़पति बन गए हैं। लेकिन प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं? इस आर्टिकल में जानिए प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे 5 खिलाड़ियों के नाम और उनकी कीमत?
मोहम्मदरेजा शादलोई चियानेह
हरियाणा स्टीलर्स ने पिछले साल खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले ईरान के ऑलराउंडर शादलोई इस साल की नीलामी में भी सबसे ज्यादा मांग वाले खिलाड़ी रहे। हरियाणा स्टीलर्स ने उन्हें 2.07 करोड़ रुपए में साइन किया था। पुनेरी पलटन ने उन्हें सीजन 9 में 2.35 करोड़ रुपए में खरीदा। इस कदम से पुनेरी पलटन को 2023 में अपना पहला खिताब हासिल करने में मदद मिली। 2025 की नीलामी में उन्हें फिर से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली मिली, जिसमें गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ रुपए में उनकी सेवाएं हासिल कीं।
देवांक दलाल
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में हरियाणा के 22 साल रेडर ने एक ही सीजन में 300 रेड पॉइंट हासिल करने वाले पहले रेडर बनकर सभी रिकॉर्ड तोड़े है। प्रो कबड्डी लीग ऑक्शन में सबसे अधिक मांग वाले खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे। बंगाल वॉरियर्स ने उन्हें 2.205 करोड़ रुपए में खरीदा, जिससे वो इस साल की PKL 12 नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए।
सचिन तंवर
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन में तमिल थलाइवाज सचिन तंवर को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिससे वो टॉप 5 सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए थे। हालांकि एक कम प्रभावशाली सीजन के बाद उन्हें पीकेएल 12 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। वहीं, PKL 12 में पुनर पलटन ने सचिन तंवर को 1.0575 करोड़ रुपए में साइन किया है।
मनिंदर सिंह
प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन में रेडर मनिंदर सिंह को बंगाल वॉरियर्स ने फाइनल बिड में 2.12 करोड़ रुपए में मनिंदर सिंह को रिटेन किया था। इसके बाद बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग 2024 नीलामी में अपने एफबीएम कार्ड का इस्तेमाल कर रेडर मनिंदर सिंह को 1.15 करोड़ रुपए में वापस खरीद लिया था। हालांकि, 12वें सीजन के लिए मनिंदर सिंह को पटना पाइरेट्स ने 20 लाख रुपए के आधार ही खरीदा है। ये प्रो कबड्डी लीग के सबसे खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं।




