
प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन की तैयारियां शुरू, जानिए किस टीम ने जीते हैं कितने खिताब
प्रो कबड्डी लीग के 12 वें एडिशन की शुरुआत 29 अगस्त से होने वाली है। जल्द ही इस सीजन का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। 31 मई और एक जून को इस सीजन के लिए ऑक्शन भी हो चुका है। प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन को हरियाणा स्टीलर्स ने अपने नाम किया था। अब 12वें सीजन की शुरुआत से पहले चलिए आपको इस लीग के सभी विनर्स के बारे में बताते हैं…
प्रो कबड्डी लीग 2025 का हो चुका है ऑक्शन
प्रो कबड्डी लीग यानी कि पीकेएल के 12वें सीजन का ऑक्शन हो चुका है। जल्द ही इसका पूरा शेडयूल जारी किया जा सकता है। लीग की शुरुआत 29 अगस्त से होगी। नए सीजन में मौजूदा चैंपियन हरियाणा स्टीलर्स अपने खिताब का बचाव करने की कोशिश करेगी। लीग के 12वें सीजन के लिए 31 मई और एक जून को मुंबई में नीलामी हुई। नीलामी में रिकॉर्ड 10 खिलाड़ियों पर एक करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगी।
ये 12 टीमें लेंगी प्रो कबड्डी लीग में हिस्सा
प्रो कबड्डी लीग 2025 में कुल 12 टीमें पार्टिसिपेट करने वाली हैं। इसमें बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरु बुल्स, दबंग दिल्ली, गुजरात जायंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, पुणेरी पलटन, तमिल थलाइवाज, तेलुगु टाइटंस, यू मुंबा, यूपी योद्धा का नाम शामिल है। प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर होगा। प्रो कबड्डी लीग के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी।
अब तक प्रो कबड्डी लीग के विनर्स के नाम
- पीकेएल सीज़न 1 जयपुर पिंक पैंथर्स
- पीकेएल सीज़न 2 यू मुंबई
- पीकेएल सीज़न 3 पटना पाइरेट्स
- पीकेएल सीज़न 4 पटना पाइरेट्स
- पीकेएल सीज़न 5 पटना पाइरेट्स
- पीकेएल सीज़न 6 बेंगलुरु बुल्स
- पीकेएल सीज़न 7 बंगाल वॉरियर्स
- पीकेएल सीज़न 8 दबंग दिल्ली केसी
- पीकेएल सीज़न 9 जयपुर पिंक पैंथर्स
- पीकेएल सीज़न 10 पुणेरी पलटन
- पीकेएल सीजन 11 हरियाणा स्टीलर्स




